(India)
200वें हफ्ते तक विश्व की नंबर एक खिलाड़ी के तौर पर काबिज सेरेना ने चेक गणराज्य की लुसी साफारोवा को 7 . 5 , 6 . 4 से शिकस्त दी। अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिन वोजनियाकी से होगा जिन्होंने अमेरिकी क्वालीफायर शेल्बी रोजर्स को 6 . 1 , 6 . 0 से मात दी। रूस की कैटरीना माकारोवा ने दूसरी वरीयता प्राप्त क्वितोवा को 6 . 4 , 1 . 6 , 6 . 2 से शिकस्त दी जबकि स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो ने चौथी वरीयता प्राप्त शारापोवा को 6 . 2 , 4 . 6 , 6 . 2 से हराकर उलटफेर किया। मई में पुर्तगाल ओपन से अपना पहला डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीतने वाली नावारो का सामना अब वीनस विलियम्स से होगा जिन्होंने एंजेलिक कर्बर को हराया। माकारोवा की भिड़ंत क्वालीफायर कोको वांडेवेघे से होगी जिन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त येलेना यांकोविच को शिकस्त दी। तीसरी वरीय एग्निस्का रादवांस्का क्वार्टरफाइनल में आठवीं वरीय विक्टोरिया अजारेंका से भिड़ेंगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।