अमित शाह के अध्यक्ष बनने पर लगी मुहर
(India)
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आज बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो रही है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की ये पहली बैठक है। इसमें बतौर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नाम पर मुहर लग चुकी है। आज होने वाली बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए दिल्ली में जोरदार तैयारी की गई है। बैठक के लिए नेहरु स्टेडियम में भव्य इंतजाम किए गए हैं। बीजेपी ने पूरे स्टेडियम को भगवा रंग में रंग दिया है। स्टेडियम में मोदी और अमित शाह की तस्वीरों के जलवे हैं। स्टेडियम में अटल, आडवाणी, राजनाथ, जेटली, सुषमा की भी तस्वीरें हैं। लेकिन मोदी और अमित शाह छाए हुए हैं। बीजेपी राष्ट्रीय काउंसिल की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।