राज्यसभा में गैर हाजिर रहने के विवाद के बीच महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं के सम्मान में विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर सभी को अचंभे में डाल दिया। कार्यक्रम में सचिन को देख वहां मौजूद मीडियाकर्मी चैंक गए, क्योंकि आमंत्रण पत्र में मास्टर-ब्लास्टर के कार्यक्रम में पहुंचने की कोई जानकारी नहीं थी। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सचिन व खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण ने सम्मान समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण विजेता खिलाड़ी को 20 लाख, रजत विजेता को 10 लाख और कांस्य पदक विजेता को छह लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।