जसवंत सिंह का हाल जानने पहुंचे मोदी
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता जसवंत सिंह को देखने धौला कुआं स्थित आर्मी रिसर्च ऐंड रेफरल हॉस्पिटल पहुंचे। मोदी बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करने के तुरंत बाद हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए। मोदी ने डॉक्टरों से जसवंत सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जाना। जसवंत सिंह अभी कोमा में हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। सुबह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी जसवंत सिंह का हाल जानने के लिए हॉस्पिटल गए थे। जसवंत सिंह गुरुवार देर रात घर में बाथरूम जाते वक्त फिसलकर गिर गए थे और उनकी सिर में गहरी चोट आई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।