हार के बाद धोनी का शर्मनाक बयान, 'अच्छा हुआ मैच 3 दिनों में ही खत्‍म हो गया
(India) टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत और इंग्लैंड की बीच खेल जा रहे पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड के हाथों करारी हार के बाद शर्मनाक बयान दे दिया, धोनी ने कहा कि अच्छा हुआ टेस्‍ट मैच 3 दिनों में ही खत्‍म हो गया इससे हमें आराम करने के लिए दो दिन और मिल गया। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजों से काफी नाराज दिखे, उन्होंने बल्लेबाजों पर निशाना साधते हुए कहा कि सारे रन 5वें गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने बनाए। धोनी से जब यह पूछा गया कि क्या वह दूसरी पारी में बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश हैं तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यहां तक कि हम पहली पारी में भी बल्लेबाजी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि सीरीज में अब तक हमारे बल्लेबाजी ने उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पाई है। हमारी बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है। हमारी गेंदबाजी को लेकर काफी बात की जा रही है लेकिन मुझे लगता है कि हमारी बल्लेबाजी में सुधार किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हम सीरीज में 5वें गेंदबाज के साथ खेल रहे हैं और यह 5वां गेंदबाज अधिकांश समय रन बना रहा है। अगर आप हमारी बल्लेबाजी को देखो तो 7वें, 8वें और 9वें नंबर के सभी बल्लेबाज रन बना रहे हैं जबकि टॉप ऑडर ने रन नहीं बनाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।