(DELHI, India)
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल से जुलाई माह के बीच विदेशी दंपतियों ने 105 भारतीय बच्चों को गोद लिया जिसमें 72 लड़कियां और 33 लड़के थे। इसी तरह से अप्रैल 2013 से मार्च 2014 के बीच 422 भारतीय बच्चों को अंतर देशीय गोद नीति के तहत गोद लिया गया जिसमें से 294 लड़कियां थी। आंकड़ों के मुताबिक, गोद लेने वालों में अमेरिका के दंपतियों का शीर्ष स्थान है और इनकी पसंद लड़कियां रहीं हैं। इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच अमेरिकी दंपतियों ने 42 बच्चों को गोद लिया जिसमें 33 लड़कियां थीं । स्पेन के दंपतियों ने 25 बच्चों को गोद लिया जिसमें सभी लड़कियां थी। इस अवधि में इटली के दंपतियों ने 19 बच्चों को गोद लिया जिसमें 9 लड़कियां थी। अप्रैल 2013 से मार्च 2014 के बीच अमेरिकी दंपतियों ने 155 बच्चों को गोद लिया जिसमें 119 लड़कियां और 36 लड़के शामिल हैं। इस अवधि में इटली के दंपतियों ने 98 भारतीय बच्चों को गोद लिया जिसमें 61 लड़कियां थी। स्पेन के दंपतियों ने 42 बच्चों को गोद लिया जिसमें 26 लड़कियां थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।