मांट्रियल WTA टेनिस टूर्नामेंट: वीनस ने बहन सेरेना को हराकर फाइनल में
(India) सात बार की ग्रैंडस्लैम विजेता वीनस को सेरेना द्वारा की गई नौ डबल फाल्ट का फायदा मिला और उन्होंने 25 लाख डॉलर ईनामी राशि के हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में कल करीब दो घंटे तक चले मुकाबले में 6-7 (2-7), 6-2 , 6-3 से जीत दर्ज की। फाइनल में वीनस का सामना पोलैंड की एग्निस्का रादवांस्का से होगा जिन्होंने गैर वरीय रूस की कैटरीना माकारोवा को 7-6, 7-1, 7-6, 7-3 से पराजित किया। वीनस ने दुबई में पांच साल पहले शीर्ष वरीय और गत चैम्पियन सेरेना पर जीत के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की। वीनस ने इस दौरान छह ऐस लगाए और केवल दो डबल फाल्ट किए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।