(Chaksu, Jaipur)
जयपुर जिले के चाकसू में लगातार बारिश से प्रशासन की पोल खुल कर सामने आई है। लगातार चार दिन से हो रही बारिश के चलते इलाके की कई कॉलोनियां जलमग्न है। वही मुख्य बाजार के हालात भी खराब हो गए। यहां पानी निकासी के उचित प्रबंध नही होने से बारिश का पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। लोग अपने स्तर पर ही राहत कार्य में जुट चुके हैं। तिवाडी कॉलोनी व सटवाली ढाणी सहित आसपास के अन्य कई इलाकों में बाढ के हालत नजर आ रहे है...लेकिन प्रशासन की ओर से सुबह 10 बजे तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने लापरवाह प्रशासन को जमकर कोसा और उदासीन रवैये पर नारेबाजी भी की इलाके का जायजा लेने के लिए जिला कलक्टर कृष्ण कुणाल चाकसू पहुंचे है। कुणाल ने प्रशासन को हाई अलर्ट करने के साथ पुख्ता इंतजाम और प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है। दौसा जिलें के लालसोट में हुई तेज बरसात से जन जीवन बूरी तरह प्रभावित हुआ है। पहाड़ी की तलहटी में बसे इस कस्बे में पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं होने की वजह से हल्की सी बरसात से ही यहा पानी भर जाता है। ऐसे में तेज बरसात के चलते बस स्टैण्ड और उसके आसपास बनी दुकानों और घरों में पानी घुस गया। जिसकी वजह से करोड़ो का नुकसान हो गया। वहीं पानी के भराव के चलते कई एनिकटों के टूटने की वजह से आसपास की कई ढ़ाणिया जलमग्न हो गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।