उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले 407 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। अब तक करीब 2,910 लोग विस्थापित हो चुके हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रशासन ने 36 नावें लगाई हैं। बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के डीएम और मेयर से भी बातचीत की।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आईं। इसके चलते 175 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। कालका-शिमला फोरलेन पर भारी मलबा गिरने से कई वाहन रातभर फंसे रहे।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है और लोगों से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।