(India)
भारत और जिंबाब्वे की चौथी वरीय जोड़ी ने सू वेई और पेंग की जोड़ी को एक घंटे और 50 मिनट में 7-6, 3-6, 13-11 से हराया। फाइनल में सनिया और कारा का सामना सारा एरानी और रोबर्टा विंची की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा। सानिया और कारा की जोड़ी ने पहले सेट में सेट प्वाइंट बचाया और फिर टाईब्रेकर में जीत दर्ज की। सू वेई और पेंग ने हालांकि दूसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए इसे आसानी से 6-3 से जीत लिया। तीसरे सेट में सानिया और कारा की जोड़ी एक समय 9-6 से आगे चल रही थी लेकिन विरोधी जोड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए 11-10 के स्कोर पर मैच प्वाइंट हासिल किया। सानिया और कारा ने इसके बाद हालांकि लगातार तीन अंक अपने नाम करके सेट और मैच जीत लिया। इस जीत के साथ सानिया और कारा ने सू वेई और पेंग के खिलाफ लगातार तीन हार के क्रम को तोड़ दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।