(India)
गावस्कर ने कहा, भारत ने कोई जज्बा नहीं दिखाया। उन्होंने कहा, उन्होंने (भारतीय खिलाड़ियों ने) कोई प्रतिबद्धता नहीं दिखाई। वह आसानी से आउट हुए और बहुत अच्छी गेंदों पर आउट नहीं हुए। इंग्लैंड ने सिर्फ लगातार लय में गेंदबाजी की। क्रिकेट इतिहास के महानतम सलामी बल्लेबाजों में शामिल गावस्कर ने कहा, आप देख सकते हैं कि एक बार निराश होने के बाद उनमें संघर्ष करने का कोई जज्बा नजर नहीं आता। पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारूख इंजीनियर ने भी भारतीय क्रिकेटरों की आलोचना करते हुए कहा कि वे बिना किसी जुनून के खेल रहे थे और उन्होंने संघर्ष करने के लिए कोई जज्बा नहीं दिखाया। उन्होंने भारी भरकम वेतन पाने वाले कोच डंकन फ्लेचर की भी इसलिए आलोचना की कि उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने की सलाह नहीं दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।