(India)
आसियान बैठक से इतर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बैठक में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री मरे मैककुली ने कहा कि उनका देश क्रिकेट के संपर्कों का इस्तेमाल करते हुए भारत के साथ रिश्ते को मजबूत करना चाहता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री का सुझाव था कि क्रिकेट दोनों देशों के बीच सेतु का काम कर सकता है। सुषमा ने कल चीन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, वियतनाम और इंडोनेशिया सहित सात देशों के विदेश मंत्रियों के साथ मुलाकात की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।