कप्तान कुक की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हैं इंग्लैंड कोच मूर्स
(India) उन्होंने कप्तान के लचीलेपन की तारीफ की। मूर्स ने पत्रकारों से कहा, वह उन व्यक्तित्वों में से एक है जिसकी जितनी आलोचना की जाये, वह उतना ही प्रतिबद्ध बन जाता है। उन्होंने कहा, वह फौलाद की तरह बनता जा रहा है। वह खुले तौर पर स्वीकार करेगा कि उसने सचमुच कठिन सफर तय किया है। दो हफ्ते पहले लार्डस में इंग्लैंड को मिली हार के बाद कुक की टीम 10 टेस्ट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पायी थी जिसमें सात हार शामिल थी।
कुक ने इसके बाद स्वीकार किया था कि बतौर इंग्लैंड के कप्तान वह दबाव में थे। मूर्स ने कहा, महत्वपूर्ण चीज तब आयी जब उसने साफ किया कि वह दबाव में था। उसने स्पष्ट किया कि वह अपना काम करना चाहता था। अगर अन्य लोग उसे नहीं चाहते थे तो भी ठीक था, वह आगे बढ़ जायेगा। लेकिन उसने सार्वजनिक तौर पर इंग्लैंड की कप्तानी करने की इच्छा जाहिर की। उसने कहा कि उसे जो हासिल हुआ है, उसके लिये वह कुछ भी करेगा और उसका रवैया अब भी उसी तरह का है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।