(DELHI, India)
काटजू ने कहा है कि पूर्व चीफ जस्टिस एसएच कपाडि़या ने एक भ्रष्ट जज के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। काटजू ने यह आरोप अपने ब्लॉग में लिखे एक पोस्ट में लगाया है। काटजू ने इस बार ब्लॉग लिखकर खुलासा किया है कि जब वे इलाहबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे तो उन्होंने वहां काम कर रहे कई भ्रष्ट जजों के बारे में सुप्रीम कोर्ट के तत्कालिन चीफ जस्टिस कपाड़िया को बताया था लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज काटजू की मानें तो ये बाते सही हैं। अपने ब्लॉग में जस्टिस काटजू ने फिर न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के मामले को जोरदार तरीके से उठाया है। काटजू ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और लिखा कि तत्कालीन चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस कपाड़िया को इस जज के बारे में काफी शिकायतें मिलीं कि वो भ्रष्टाचार में लिप्त है। जस्टिस कपाड़िया ने मुझसे सच्चाई का पता लगाने के लिए कहा। मैं उस वक्त सुप्रीम कोर्ट में जज था। कुछ दिनों बाद मुझे एक फंक्शन में हिस्सा लेने इलाहाबाद जाना पड़ा। वहीं मैंने तीन वकीलों से संपर्क किया और मुझे इस जज के एजेंटों के तीन मोबाइल नंबर मिले। जिनकी सहायता से ये पैसे लिया करते थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।