यूपी में पांच लोग मिलकर सरकार चला रहे हैं: कल्याण सिंह
(DELHI, India) उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच लोग मिलकर सरकार चला रहे हैं। यहां यशोदा अस्पताल में अपनी चिकित्सकीय जांच कराने पहुंचे कल्याण सिंह ने मीडिया से कहा कि राज्यपाल के रूप में जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा रही है वह उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला उन्हें स्वीकार है। उत्‍तर प्रदेश में बिगड़े हालात के बारे में किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा सरकार से प्रदेश की जनता का भरोसा खत्म हो गया है। आए दिन आपराधिक घटनाएं मीडिया की सुखिर्यां बन रही हैं। प्रदेश सरकार न तो अपराधों पर लगाम लगा रही है और न ही वह दंगों को रोक पा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जनहित के मसलों पर ध्यान देकर आम आदमी को राहत देने का काम कर रही है। लेकिन केन्द्र की योजनाओं को उत्‍तर प्रदेश सरकार लागू करने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रदेश की जनता सपा समेत अन्य दलों को सबक सिखाएगी और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।