द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए मनोहरन, महावीर सहित 5 नामों की सिफारिश
(India) इस पैनल के अध्यक्ष विश्व कप विजेता हाकी कप्तान अजितपाल सिंह हैं। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अनुभवी एथलेटिक्स कोच एन लिंगप्पा और जूडो के गुरचरण सिंह गोगी के नाम की सिफारिश भी की गई है। महावीर को मौजूदा प्रदर्शन (2010-2013) के आधार पर चुना गया है जबकि अन्य चार को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट वर्ग’ में शामिल किया गया है। पैनल ने कोचों को दिए जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान के लिए इस साल पांच नामों की सिफारिश करने का फैसला किया जिसमें मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, कुश्ती, रोइंग और जूडो का एक-एक कोच शामिल हैं। गोगी के रूप में पहली बार जूडो के किसी कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। उनके नाम की सिफारिश दो दशक से भी अधिक समय के कोचिंग करियर के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय जुडोका तैयार करने के लिए की गई है। मनोहरन के नाम की सिफारिश लंबे समय तक कोचिंग से जुड़े रहने के बाद की गई है। वह पिछले 26 साल से जूनियर मुक्केबाजों को ट्रेनिंग देते रहे हैं। सीनियर स्तर पर दम दिखाने वाले शिव थापा, सुमित सांगवान और विकास कृष्णन जूनियर मुक्केबाजों के रूप में मनोहरन से कोचिंग ले चुके हैं। थापा और सुमित ने युवा ओलंपिक और एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप में 2010 में मनोहरन के मार्गदर्शन में रजत पदक जीते थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।