करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं पुजारा, कोहली
(India) कोहली ने अभी तक इस श्रृंखला के चार मैचों की आठ पारियों में केवल 108 रन बनाये हैं और उनका औसत 13.50 है। दूसरी तरफ पुजारा भी लगातार नाकाम रहे। उनके नाम पर इस श्रृंखला में 25.87 की औसत से 207 रन दर्ज हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। मैनचेस्टर में खेले गये चौथे टेस्ट मैच में ये दोनों बल्लेबाज पहली पारी में खाता नहीं खोल पाये थे जबकि दूसरी पारी में पुजारा 17 और कोहली सात रन बनाकर आउट हो गये थे। इस मैच में भारत के शीर्ष क्रम के पांचों बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पुजारा और कोहली के अलावा मुरली विजय, गौतम गंभीर और अंजिक्य रहाणे ने इस मैच की दोनों पारियों में केवल 89 रन बनाये। यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय शीर्ष क्रम का सातवां बुरा प्रदर्शन है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।