हमें भारतीय क्रिकेट टीम के साथ धैर्य रखना होगा: गावस्कर
(India) गावस्कर ने कहा, ‘टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है क्योंकि दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने कुछ साल पहले संन्यास ले लिया। इन युवाओं के लिए उनकी जगह लेना मुश्किल है। हमें उनके साथ थोड़ा धर्य रखना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं सहमत हूं कि भारत पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में जूझ रहा है। लेकिन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की मौजूदगी में भी भारत 2011 में इंग्लैंड से 0-4 से हार गया था और इसके बाद आस्ट्रेलिया से भी इसी अंतर से हारा। इसलिए मैं मौजूदा खिलाड़ियों पर उंगुली नहीं ऊठाउंगा।’ इंग्लैंड के आफ स्पिनर मोइन अली ने ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरी पारी में 39 रन देकर चार विकेट चटकार भारतीय हार की नींव रखी लेकिन गावस्कर यह मानने को तैयार नहीं है कि भारतीय अब स्पिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।