धोनी की सुरक्षा घटाई गई, अब मिलेगी ‘वाई’ दर्जे की सुरक्षा
(India) राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इस आशय की जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने यहां कहा कि महत्वपूर्ण लोगों को मुहैया करायी जाने वाली सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान धोनी की सुरक्षा श्रेणी कम करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग से क्रिकेटर को कोई खतरा नहीं होने के संबंध में मिली सूचना के आधार पर यह फैसला किया गया। कुमार ने कहा कि ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा के अनुसार धोनी को नौ पुलिसकर्मी मिलने थे लेकिन अब ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा में उन्हें सात पुलिसकर्मी मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं होनी चाहिए क्योंकि जब भी वह घर लौटेंगे सुरक्षा ‘जेड’ श्रेणी से भी ज्यादा होती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।