कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे सुनील गावस्कर
(India) मीडिया में आई खबरों के अनुसार यह कार दुर्घटना उस समय हुई जब गावस्कर स्काई स्पोटर्स के लिये टेस्ट मैच की कमेंट्री करने मैनचेस्टर गये हुए थे और वहां से लौटने पर वे अपने साथी कमेंट्रटर मार्क निकोलस और खास दोस्त चंद्रेश पटेल के साथ जेगुआर में बैठे हुए थे। खबरों के अनुसार गावस्कर गाडी के पीछे वाली सीट पर बायीं तरफ बैठे हुए थे जबकि निकोलस ड्राइवर के साथ वाली आगे की सीट पर बैठे हुए थे। सामने से आती हुए एक कार ने इस जगुआर कार को टक्कर मार दी। खबरों के अनुसार गावस्कर का ड्राइवर कथित रूप से कुछ नींद में था अगर वह समय से चेत जाता तो यह दुर्घटना होने से बच सकती थी। जगुआर कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी थी लेकिन तीनों यात्री सुरक्षित रहे और वे तुरंत ट्रेन से लंदन के लिये रवाना हो गये। मीडिया के अनुसार गावस्कर ने कहा, ‘भगवान का बहुत शुक्र है उसने हमें बचाया। बारिश हो रही थी सड़कें गीली थी और कार की स्पीड तेज थी। शुक्र है किसी को चोट नहीं लगी हालांकि दुर्घटना बहुत ही गंभीर थी।’ गावस्कर ने कहा, ‘मैं इस दुर्घटना से पूरी तरह से हिल गया था।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।