आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बाद फिर जनता से उन्हें सत्ता में लाने का आग्रह किया है। इस बार उन्होंने दिल्ली की जनता से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए 50 सीटों की मांग की। आप दिल्ली में फिर से चुनाव कराने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरु करेगी। आप के नेता मनीष सिसोदिया, पार्टी के दिल्ली संयोजक आशुतोष और राज्य इकाई के सचिव दिलीप पांडेय पटपडगंज विधानसभा क्षेत्र से कल अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी ने अगले पखवाडे में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने का निर्णय किया है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तरफ से जारी संदेश वाले हस्ताक्षर फॉर्म को आप वितरित करेगी जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव कराने के कारणों का जिक्र होगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।