‘यूपीए की परियोजनाओं का मोदी ने किया उद्घाटन’
(India)

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यहां उद्घाटित दो विद्युत परियोजनाओं का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिया। अब्दुल्ला ने कहा कि दोनों परियोजनाएं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के समय शुरू की गई थीं। अब्दुल्ला अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूख अब्दुल्ला का जिक्र करना भी नहीं भूले जिनकी लद्दाख क्षेत्र में सौर ऊर्जा की संभावना का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। अब्दुल्ला ने कहा कि जिन विद्युत और रेल परियोजनाओं का उद्घाटन मोदी ने किया है वे यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में शुरू की गई थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।