टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव की अध्यक्षता में अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार चयन समिति ने इस साल देश के सर्वोच्च खेल सम्मान श्राजीव गांधी खेल रत्नश् के लिए किसी भी खिलाड़ी को नॉमिनेट नहीं किया. हालांकि अर्जुन अवॉर्ड से 15 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। जिनमें क्रिकेटर आर अश्विन भी शामिल हैं। समिति के सूत्रों ने बताया कि पुरुष चक्का फेंक में विकास गौड़ा, महिला चक्का फेंक में कृष्णा पूनिया, बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह सहित कुल आठ खिलाड़ियों की शुरू में खेल रत्न के लिए सिफारिश की गई थी। बाद में इनमें से सिर्फ जीव और सिंधू के नाम पर ही अंतिम सहमति बन पाई, लेकिन समिति जीव के पिछले चार सालों में एकमात्र खिताबी जीत से संतुष्ट नहीं हो पाई। अर्जुन अवॉर्ड के लिए अश्विन और हिना के अलावा तीरंदाज अभिषेक वर्मा, एथलीट टिंटू लुका, पैरालंपियन एच एन गिरिशा, बैडमिंटन खिलाड़ी वी दीजू, बास्केटबॉल खिलाड़ी गीतू एन जोस, बॉक्सर जय भगवान, गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी, कबड्डी खिलाड़ी ममता पुजारी, नौकायन खिलाड़ी साजी जोसेफ, वेटलिफ्टर रेनूबाला चानू और ग्रीको रोमन कुश्ती खेलने वाले पहलवान सुनील राणा को नॉमिनेट किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।