चैम्पियन्स लीग की तैयारी में जुटे हैं वीरेंद्र सहवाग
(India) केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 75 बरस पूरे होने पर हाफ मैराथन के आयोजन की घोषणा के दौरान क्रिकेट से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार करते हुए सहवाग ने कहा, ‘मुझे अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है (चैम्पियन्स लीग में)। मैंने अपनी अकादमी (हरियाणा के झज्जर में) में अभ्यास शुरू कर दिया है। मैं नियमित तौर पर नेट पर बल्लेबाजी कर रहा हूं और वहां ट्रेनिंग कर रहा हूं। मैं 10 सितंबर तक वहां ट्रेनिंग करूंगा जिसके बाद मैं टूर्नामेंट के लिए टीम (किंग्स इलेवन पंजाब) से जुडूंगा।’ सीआरपीएफ हाफ मैराथन के प्रतिभागियों के बीच 19 लाख 10 हजार रुपए की इनामी राशि बांटी जाएगी। पुरुष और महिला वर्ग में हाफ मैराथन विजेताओं को तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों को क्रमश: दो और एक लाख रुपए मिलेंगे। चौथे से 10वें स्थान पर आने वाले धावकों के बीच भी 25000 से 80000 रुपये की राशि बांटी जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।