(DELHI, India)
इससे पहले 1985 में भी उन्हें इस पद पर आसीन होने का गौरव हासिल हो चुका है। 67 वर्षीय अन्नाद्रमुक नेता के उपाध्यक्ष चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अनेक दलों के नेता उन्हें ससम्मान उपाध्यक्ष के लिए निर्धारित सीट की ओर ले गए। सदन द्वारा उन्हें सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुनने के बाद मोदी ने इस पद पर थंबीदुरई का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि परंपराओं के अनुरूप सदन के सभी दलों के सदस्यों ने थंबीदुरई को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद के लिए पसंद किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।