पांचवें टेस्ट में बिना मास्क के खेल सकते हैं स्टुअर्ट ब्रॉड
(India) मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट मैच के दौरान वरूण आरोन के बाउंसर पर चोटिल होने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड की नाक की चोट तेजी से ठीक हो रही है और संभावना है कि उन्हें पांचवें टेस्ट मैच में खेलने के लिये विशेष सुरक्षात्मक मास्क की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार ‘‘ऐसा लग रहा था कि उसे अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत पड़ेगी लेकिन वरूण आरोन के बाउंसर से लगी चोट के बाद उसकी नाक के आसपास जो सूजन आ गयी थी वह अब कम हो गयी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।