सदन में आसन पर उंगुली उठाने वाली बात ना की जाए : सुमित्रा
(DELHI, India) अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इस पर चर्चा कराने का आश्वासन दिया है। यह नियम-193 के तहत सूचीबद्ध है और इसका पालन होगा। आज चर्चा करायी जा सकती है। इससे पहले खड़गे ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में साम्प्रदायिक हिंसा बढ़ रही है। इस विषय पर सदन में चर्चा कराने के लिए हमने लगातार पहल की। इस बीच कुछ विधेयक, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आदि के कारण इस विषय को उतना महत्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर नियम के मुताबिक भी इस विषय को जगह नहीं दी जा रही है तब हम अपनी बात कहां रखें। अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, ‘खड़गे जी आप इस प्रकार की बात नहीं करें जो आसन की तरफ अंगुली उठाती हो। यह विषय नियम 193 के तहत लगा हुआ है।’ संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि जो विषय तय किया गया है, उसी के अनुरूप सदन चल रहा है। हम एक महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा कर रहे हैं। इसे पूरा होने के बाद हम तय कर लेंगे कि इस विषय पर किस तरह से चर्चा करायी जा सकती है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।