आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को उनकी पार्टी में एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता शांति भूषण ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। शाजिया इल्मी के पार्टी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी के अंदर की कलह का यह दूसरा सबसे बड़ा मामला सामने आया है। शांति भूषण ने कहा कि दिल्ली सरकार से इस्तीफा देना केजरीवाल का बचकाना फैसला था। इस फैसले से आम आदमी पार्टी को काफी नुकसान हुआ। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। पार्टी के किसी भी नेता के पास संगठन को आगे ले जाने की समझ नहीं है जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ रहा है। केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, कि केजरीवाल दूसरों से सुझाव नहीं लेते। उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी किसी और को सौंप देनी चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले योगेंद्र यादव ने भी केजरीवाल की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।