आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने अरविंद केजरीवाल की तुलना ताजमहल से की है। आप नेता आशुतोष ने ट्विटर पर कहा कि केजरीवाल की संगठनात्मक कौशल पर सवाल उठाना ठीक उसी प्रकार है। जैसे कि ताजमहल की खूबसूरती पर सवाल उठाना। ये वही हैं जिन्होंने अन्ना आंदोलन और आप को बनाया। दरअसल सारे विवाद की शुरुआत आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व कानून मंत्री और जाने माने वकील शांति भूषण ने की थी। इन्होंने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की आलोचना की। शांति भूषण ने कहा कि अरविंद केजरीवाल में संगठनात्मक कौशल की कमी है और पार्टी में अंदरूनी लोकतंत्र भी नहीं है। इसके बाद तो बीजेपी, कांग्रेस से लेकर आप के पूर्व सहयोगी भी केजरीवाल पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।