इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच : कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी कहां?
(India) भारत पिछले मैच में पारी की शर्मनाक हार की निराशा को पीछे छोड़कर अंतिम मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेगा। अंतिम मैच से पहले हालांकि भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है क्योंकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा दोबारा फिट लग रहे हैं। मेजबान टीम फिलहाल पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रही है। मैनचेस्टर में चौथे मैच में भारत को पारी और 54 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद मेहमान टीम ने पहली बार नेट पर अभ्‍यास किया। नौ अगस्त को मैच के तीसरे ही दिन भारत की हार के बार मैनचेस्टर में बारिश शुरू हो गई थी जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने होटल में समय बिताया। टीम कल लंदन पहुंची और आज उसने शुक्रवार को शुरू हो रहे अंतिम टेस्ट से पहले ऊर्जा हासिल करने की कोशिश की। धोनी ने तीन दिन के ब्रेक के बावजूद आज अभ्‍यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया और टीम प्रबंधन ने आधिकारिक रूप से कहा कि एक दिन पहले पांच घंटे की बस यात्रा के बाद यह विकेटकीपर बल्लेबाज कुछ आराम चाहता है और अपने परिवार के साथ समय बिता रहा है। धोनी की गैरमौजूदगी में कोच डंकन फ्लेचर और उप कप्तान विराट कोहली ने अभ्‍यास में टीम की अगुआई की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।