(DELHI, India)
राखी के चार दिन बाद आज भाजपा सांसदों और संघ के स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को राखी बांधी। सुबह 7:30 बजे से 9.00 बजे तक यह कार्यक्रम चला। रक्षा बंधन के इस कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी भी मौजूद थे। संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने बैठक के बाद बताया कि यह रक्षाबंधन का कार्यक्रम था और इसमें कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि संघ का पूरे संगठन से परस्पर मिलना लगा रहे इसलिए यह प्रयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि भैयाजी जोशी ने भाजपा सांसदों को परस्पर सद्भाव बढ़ाकर कैसे देश की सेवा में आगे बढ़ा जाए के गुर सिखाए। भैया जी जोशी ने कहा कि संघ राष्ट्रहित में चरित्रवान लोगों का निर्माण करता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।