आखिरी टेस्ट में भारत के सामने सीरीज बराबर करने की होगी कठिन चुनौती
(India) लार्ड्स पर ऐतिहासिक जीत के बाद भारत को साउथम्पटन और मैनचेस्टर में शर्मनाक पराजय झेलनी पड़ी। अब श्रृंखला में 1.2 से पिछड़ी भारतीय टीम के सामने हार को टालने की बड़ी चुनौती है। भारत के बल्लेबाज लगातार नाकाम रहे हैं और गेंदबाजी में भी धार नहीं दिखी जिससे इंग्लैंड को को वापसी का मौका मिल गया है । भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आखिरी टेस्ट के लिये फिट हो गए हैं। टीम प्रबंधन के सामने चयन की दुविधा यह है कि खराब फार्म से जूझ रहे रविंद्र जडेजा को चुनें या बेंच स्ट्रेंथ को आजमायें। पिछले दो टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।