भैयाजी जोशी ने बीजेपी सांसदों को दिए राष्ट्रनिर्माण के गुर
(DELHI, India) कार्यक्रम का आयोजन आरएसएस ने संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू के औरंगजेब रोड निवास पर किया गया था। इस अवसर पर महिलाओं समेत बड़ी संख्या में भाजपा सांसद और आरएसएस तथा उसके संबद्ध संगठनों के नेता उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद जोशी ने सांसदों को संबोधित किया जिसमें उन्होंने समाज और देश के सामाजिक कल्याण एवं एकता के प्रति आरएसएस के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने सांसदों से चरित्र निर्माण में ध्यान केन्द्रित करने और देश की एकता बनाए रखने में मदद करने को कहा। उन्होंने कहा कि आरएसएस में प्रशिक्षित नेता आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने उनसे राष्ट्र की प्रगति में मदद करने को भी कहा। जोशी ने कहा कि आरएसएस ने अशांत और मुश्किल समय में संघर्ष किया है और वह 1925 से राष्ट्रनिर्माण एवं चरित्रनिर्माण की दिशा में काम कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।