धोनी को टेस्ट कप्तानी से हटा देना चाहिए: मार्टिन क्रो
(India) क्रो ने ‘क्रिकइंफो’ में लेख में लिखा, ‘अगर धोनी टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी से हट जाता है तो भारत को उसकी अजीब और कभी कभार विचित्र रणनीतियों की कमी खलेगी। उसका चयन तब तर्कहीन होता है जब विशेषज्ञों के चयन में उचित संतुलना ढूंढना होता है। ’ उन्होंने लिखा, ‘मैच के हालात की मांग को देखते हुए मैदान पर बतौर विकेटकीपर और रणनीतिज्ञ के तौर पर उसके फैसले भी अकसर अजीब से होते हैं - इशांत शर्मा का लार्डस पर शार्ट गेंदबाजी करना अपवाद है। ’ भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ रही है और धोनी की कप्तानी में विदेशों में एक और सीरीज गंवाने की कगार पर खड़ी है। यह विकेटकीपर बल्लेबाज इस तरह स्टीफन फ्लेमिंग और ब्रायन लारा के विदेशों में मिली 16 हार के निराशाजनक रिकार्ड की बराबरी से केवल तीन हार दूर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।