(India)
सानिया और कारा की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को अमेरिकी ओपन की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण इस टूर्नामेंट में स्पेन की अनाबेल मेडिना गारिगेज और कजाखस्तान की यारोस्लाव श्वेदोवा के हाथों 3-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। सानिया और कारा को पहले दौर में बाई मिली थी। इससे पहले लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार रादेक स्टेपनेक पुरूष युगल के दूसरे दौर में जबकि रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के उनके साथी ऐसाम उल हक कुरैशी पहले दौर में हार गये थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।