NCP ने मोदी के भाषण को सराहा, बताया व्यावहारिक
(DELHI, India) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस भाषण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने व्यावहारिक तरीके से देश की समस्याओं को उठाया है। एनसीपी के महासचिव एवं पार्टी प्रवक्ता डी पी त्रिपाठी ने कहा, ‘यह एक अच्छा भाषण था क्योंकि उन्होंने व्यावहारिक तरीके से समस्याओं को संबोधित किया, लंबे चौड़े दावे नहीं किये, बल्कि विनम्रता और राष्ट्रीय चिंताओं के साथ एक व्यावहारिक राष्ट्रीय एजेंडे का सुझाव दिया।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।