विपक्ष ने हमारी जीत में मदद की : आडवाणी
(DELHI, India) वर्ष 2014 के आम चुनावों को ‘अभूतपूर्व’ बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनावी जंग में कड़ी मेहनत की। आडवाणी ने यहां अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराने के बाद कहा, ‘मैंने 1952 से अब तक के सभी चुनाव देखे हैं। जब 2014 के चुनाव खत्म हुए, मैंने महसूस किया कि मेरे अपने लिए और पार्टी के लिए यह चुनाव अभूतपूर्व थे। मैं आह्लादित था क्योंकि ऐसे परिणाम इससे पहले कभी नहीं आए। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की।’ हालांकि उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं इस बात से इंकार नहीं करूंगा कि इस जीत में ज्यादातर योगदान विपक्ष का था जो मेरे खिलाफ लड़ रहे थे। अगर उन्होंने इतनी बड़ी बड़ी गलतियां नहीं की होतीं और अगर लोग बीते 10 वर्ष में इतने अधिक भ्रष्टाचार का गवाह नहीं बने होते ,तो इस तरह के परिणाम संभवत: नहीं आए होते।’ मई में आए लोकसभा चुनावों के परिणामों में भाजपा ने 282 सीटें जीती थीं और वह बीते लगभग दो दशकों से अधिक समय में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली पहली पार्टी बनी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।