पहले सत्र में ही मात्र 16 ओवर में ही गौतम गंभीर (शून्य), चेतेश्वर पुजारा (4) विराट कोहली (6) और अजिंक्य रहाणे (शून्य) के विकेट गंवा दिये । भारत का पहला विकेट मात्र तीन रन के स्कोर पर गिरा। गंभीर एंडरसन की गेंद पर बटलर के हाथों कैच आउट हुए। दूसरे विकेट के रूप में 10 रन के स्कोर पर पुजारा 4 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा ब्राड की गेंद पर बोल्ड हुए। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। आउटफील्ड गीली होने के कारण टास में आधे घंटे की देरी हुई। भारत अभी श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।