बीजेपी के अध्यक्ष अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। हाल में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से बीजेपी में आए राम माधव को महासचिव और पश्चिम उत्तर प्रदेश में क्षेत्र प्रचारक रहे शिव प्रकाश को सह-संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। रामलाल को संगठन महासचिव बरकार रखा गया है। उत्तर प्रदेश के फायरब्रांड नेता वरुण गांधी को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। अमित शाह के नए अध्यक्ष बनने और पार्टी के कई पदाधिकारियों के मंत्री बनने की वजह से पार्टी संगठन में बदलाव जरूरी हो गया था। शाह की टीम में ज्यादातर नाम पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह की टीम से ही हैं। उपाध्यक्षों में बंडारू दत्तात्रेय, बी. एस. येदियुरप्पा, सत्यपाल मलिक, मुख्तार अब्बास नकवी, विनय सहस्रबुद्धे, पुरुषोत्तम रुपाला, प्रभात झा, रघुवर दास, किरन माहेश्वरी, रेणु देवी और दिनेश शर्मा शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।