स्वतंत्रता दिवस भारतीय बिलियर्ड्स खिलाड़ियों के लिए काफी अच्छा साबित हुआ और उन्होंने पहले विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की और नया इतिहास रच डाला। पंकज अडवाणी की अगुआई में इंडिया-बी टीम ने गोल्ड जीता जबकि इंडिया-ए टीम ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों टीमें फाइनल में एक-दूसरे के सामने थीं। रोमांचक फाइनल मुकाबले में पंकज अडवाणी, रुपेश शाह, देवेंद्र जोशी और अशोक शांदिल्य की इंडिया-बी टीम ने इंडिया-ए टीम को 5-4 से मात दी। पहली बार अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर फेडरेशन ने इस तरह के टीम इवेंट को कराने की पहल की थी और पहली ही बार में भारत ने एतिहासिक प्रदर्शन करके सभी को हैरान कर दिया। इसके साथ ही भारतीय बिलियर्ड्स स्टार पंकज अडवाणी के विश्व खिताबों की संख्या अब 10 हो गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।