हम दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं : अश्विन
(India) दूसरे दिन मेजबान टीम ने भारत की 148 रन की पहली पारी के जवाब में सात विकेट खोकर 385 रन बना लिये और 237 रन की बढ़त हासिल की। अश्विन ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘आज धूप निकली थी और पिच थोड़ी सपाट हुई थी। हम अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिये मशक्कत करते रहे। वैसे अंत में यह सिर्फ आत्मविश्वास की बात होती है और उस खेल का लुत्फ उठाना भी जिसे हम सभी इतना पसंद करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिये आज हम मैदान में बात कर रहे थे कि हम दूसरी पारी में बेहतर काम कर सकते हैं। हर किसी का खराब दिन होता है।’ अश्विन ने लंच के बाद के सत्र में दो विकेट हासिल किये जिससे इंग्लैंड ने तेजी से विकेट गंवा दिये। उनका स्कोर एक विकेट पर 191 रन से चार विकेट पर 204 रन हो गया और ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम मैच में वापसी कर सकती है। इस दौरान अश्विन ने 2011-12 के बाद विदेश में पहला टेस्ट विकेट हासिल किया। पिछली बार दिसंबर में जब भारत ने यहां का दौरा किया था, तब से यह उनका यहां तीसरा टेस्ट है। अश्विन ने 55 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।