माहेला जयवर्धने को जीत से विदाई देने के करीब पहुंचा श्रीलंका
(India) श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 282 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 271 रन का लक्ष्य रखा। इसके बाद हेराथ की बलखाती गेंदों का जादू चला जिससे चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 127 रन हो गया। पहली पारी में नौ विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाने वाले हेराथ ने दूसरी पारी में अभी तक 46 रन देकर चार विकेट हासिल किए हैं। पाकिस्तान के सभी चोटी के बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं लेकिन पहली पारी में शतक जमाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने अब भी संघर्ष जारी रखा है। वह 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर खड़े वहाब रियाज ने दो रन बनाए लेकिन उनके लिए मैच बचाना मुश्किल होगा क्योंकि पाकिस्तान को अभी जीत के लिये 144 रन चाहिए और उसके केवल तीन विकेट बचे हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।