भारतीय क्रिकेटरों ने 'जेली की तरह' लचर प्रदर्शन से देश को शर्मसार किया: गावस्कर
(India) उन्होंने साथ ही सुझाव भी दिया कि जो खिलाड़ी क्रिकेट के लंबे प्रारूप में खेलने में दिलचस्पी नहीं रखते उन्हें टेस्ट टीम छोड़ देनी चाहिए। भारत को पांचवें और अंतिम टेस्ट में पारी और 244 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
गावस्कर ने कहा, अगर आप भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते तो इसे छोड़ दो। सिर्फ सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलो। आपको इस तरह देश को शर्मसार नहीं करना चाहिए। उन्होंने हालांकि कहा कि इंग्लैंड को भविष्य की सीरीज में सतर्क रहना चाहिए क्योंकि यह जीत भारतीय टीम के खिलाफ मिली हे जो कड़ा क्रिकेट नहीं खेलती।
उन्होंने कहा, इंग्लैंड की हर चीज शीर्ष स्तरीय रही। लेकिन भारत ने ‘जेली तरह का’ प्रतिरोध किया। इसलिए इंग्लैंड को इस जीत के बाद आत्ममुग्ध नहीं होना चाहिए क्योंकि उनके लिए इससे भी कड़ी परीक्षा आने वाली हैं। इसी कार्यक्रम में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, यह सोचना शर्मनाक है कि भारतीय टीम केवल 29 ओवर में ही सिमट गई, जबकि पिच अच्छा कर रही थी। उन्हें शर्मसार होना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।