(India)
श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जीत के बाद जयवर्धने को कंधों पर उठा दिया। इस महान बल्लेबाज को विदा करने के लिये कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे सहित 4000 दर्शक पहुंचे हुए थे। जयवर्धने ने अप्रैल में अपनी टीम विश्व टी20 में खिताबी जीत के बाद इस छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। वह अब केवल एकदिवसीय क्रिकेट में खेलेंगे। आतिशबाजी के बीच हुए पुरस्कार वितरण समारोह में जयवर्धने ने कहा कि मैं नहीं जानता कि क्या कहना है लेकिन मैं वादा करता हूं कि मुझे रोना नहीं आएगा। मैं आप सभी को प्यार करता हूं। इतने वर्षों तक मेरा समर्थन करने के लिये आभार। अब भी कुछ बचा है और मैं वादा करता हूं कि विश्व कप में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दूंगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।