(India)
भारत को द ओवल में पांचवें और अंतिम टेस्ट में पारी और 244 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे इंग्लैंड की टीम 3-1 से सीरीज जीतने में सफल रही। वान ने इसके साथ ही भारत के प्रशंसकों की भी आलोचना की। वान ने ट्वीट किया, भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने यह करारी हार स्वीकार कर ली है.. आपकी टीम ने बिलकुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। पांचवें और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन 338 रन से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में सिर्फ 94 रन पर ढेर हो गई। भारत की इस हार के दौरान हालांकि वान ट्वीट करके जश्न मनाते रहे। वान ने लिखा, इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया.. भारत ने निश्चित तौर पर कल घूमने के टिकट बुक करा लिए हैं। पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद भारत ने लॉर्डस टेस्ट जीता था लेकिन इसके बाद टीम राह से भटक गई और उसे लगातार तीन मैचों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।