(DELHI, India)
25 अगस्त को दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में बातचीत होनी थी। जानकारी के मुताबिक सीजफायर उल्लंघन के बढ़ते मामलों को देखते हुए विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द की गई है। गौरतलब है कि भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने सचिव स्तर की बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से आज दिल्ली वार्ता की। वहीं इस मुद्दे पर आज पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने विरोध-प्रदर्शन भी हुआ। उधर, अलगाववादी नेताओं ने दलील दी है कि ऐसी बातचीत पहले भी होती रही है। बातचीत के विरोध में पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा, 'आतंरिक मामलों में पाकिस्तान का दखल भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।' अकबरूद्दीन ने कहा कि अलगाववादियों के साथ बातचीत के बाद माहौल बिगड़ा है। अलगाववादियों के साथ पाक उच्चायुक्त की बैठक ठीक नहीं मानी जा सकती। विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत ने अलगाववादियों के साथ बैठक को लेकर पाकिस्तान के हाई कमिश्नर को फोन कर अपनी आपत्ति जताई। हुर्रियत नेता शब्बीर शाह ने आज नई दिल्ली में पाक उच्चायुक्त से मुलाकात की। अन्य हुर्रियत नेता मंगलवार को पाक उच्चायुक्त से मिलने वाले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।