(DELHI, India)
कलाकार और निर्देशक अपर्णा सेन केंद्रीय जांच एजेंसी के साल्ट लेक कार्यालय पहले पहुंचीं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनका बयान दर्ज किया। ईडी सारदा समूह द्वारा प्रकाशित एक पत्रिका की संपादक के रूप में उनकी भूमिका की जांच कर रहा है। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सेन का बयान धनशोधन निवारण कानून की धारा 50 के तहत दर्ज किया गया। उन्होंने अधिकारियों द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जवाब दिया और आश्वासन दिया कि इस मामले के सिलसिले में वह भविष्य में भी सहयोग करती रहेंगी। समझा जाता है कि उन्होंने ईडी अधिकारियों से कहा कि उन्हें समूह द्वारा संचालित पोंजी योजनाओं और अन्य निवेश के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।