धीमी ओवर गति के लिए धोनी पर 60%, टीम पर 30% जुर्माना
(India) आईसीसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मैच रैफरी रंजन मदुगले ने धोनी और टीम पर उस समय जुर्माना लगाया जब टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद पाया गया कि टीम ने निर्धारित समय में लक्ष्य से तीन ओवर कम फेंके हैं। खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी ओवर गति से संबंधित आईसीसी की आचार संहिता के मुताबिक निर्धारित समय में कम फेंके गए प्रत्येक ओवर के लिए खिलाड़ियों पर 10% जबकि कप्तान पर दोगुना जुर्माना होता है। धोनी को अगले 12 महीने में अगर एक बार फिर टेस्ट मैचों में ओवर गति से संबंधित अपराध का दोषी पाया जाता है तो आईसीसी की आचार संहिता के तहत उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया जाएगा। भारत ने इस अपराध को स्वीकार कर लिया जिसके कारण सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।