भारत को आस्ट्रेलिया टूर के दौरान बहुत मुश्किल होगी : मैकग्रा
(India) मैकग्रा ने आज समाचार चैनल से कहा, ‘मुझे लगता है कि भारतीयों को आस्ट्रेलिया में बहुत परेशानी का सामना करना होगा। पिछली बार जब दोनों टीमें भिड़ी थी तो यह श्रृंखला भारत में हुई थी और हम 0.4 से हार गये थे। लेकिन इसके बाद से हमने काफी लंबा सफर तय किया है और सुधार किया है।’ इंग्लैंड की इसी टीम को आस्ट्रेलिया ने पिछली एशेज श्रृंखला के दौरान 0.5 से पराजित किया था और मैकग्रा को लगता है कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत के लिये इस दौरे पर क्या होगा। उन्होंने कहा, ‘आस्ट्रेलिया ने इसी इंग्लैंड टीम को एशेज में पिछले साल 5.0 से पराजित किया था। इसलिये आप बखूबी समझ सकते हो कि भारत के लिये वहां खेलना कितना मुश्किल हो सकता है।’ टेस्ट में लचर प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए मैकग्रा ने कहा, ‘मौजूदा टीम को काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।