(DELHI, India)
गडकरी ने कहा कि यह एक वास्तविकता है कि देश में ‘मोदी लहर’ है लेकिन उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों का विश्वास जीतने के लिए जमीनी स्तर पर जनता के साथ जुड़ने को कहा। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने यहां पार्टी की एक रैली में कहा कि मोदी लहर और नेतृत्व के लिए आश्वस्त रहें। लेकिन केवल इसी आधार पर राज्य चुनाव में सत्ता में आने का सपना नहीं देखें। मतदाताओं का विश्वास जीतने के लिए जमीनी स्तर पर जाकर काम करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के इन आरोपों को भी गलत बताया कि केंद्र ने राजनीतिक कारणों से पुणे से पहले नागपुर की मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि अन्य शहरों के साथ ही पुणे के लिए भी मेट्रो को मंजूरी दी जाएगी। गडकरी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के स्तर पर मेट्रो परियोजना को नहीं देखा। राज्य सरकार और पुणे नगर निगम ने परियोजना के संबंध में जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं जिसकी वजह से देरी हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।